फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39वें दिन सौंग-खलीधार मोटर मार्ग पर सुचारु हुआ यातायात

विज्ञापन
खलीधार सड़क पर 39 दिन बाद सुचारु हुआ यातायात। फोटो आपदा प्रबंधन विभाग - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन होने से पिछले महीने बंद हुई सौंग-खलीधार सड़क पर 39वें यातायात सुचारु हो गया है। हालांकि जिले की दो सड़कों पर अब भी यातायात बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में अब भी मानसूनी बारिश का दौर जारी है। बारिश से एक मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन

जिले में फिर एक बार मौसम ने करवट बदली है। पिछले तीन दिनों से मौसम साफ रहने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार की सुबह तक मौसम साफ था, हालांकि दोपहर होने तक आसमान बादलों से ढक गया और दोपहर बाद से झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से हल्की राहत मिली है। बारिश से मकानों को भी काफी नुकसान हो रहा है। काफलीगैर तहसील के विशन सिंह पुत्र अमर सिंह का मकान बारिश के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है।
वहीं, 12 जुलाई को बंद हुई सौंग-खलीधार सड़क को आखिरकार खोल दिया गया है। भूस्खलन के कारण सड़क का एक भाग बह गया था। जिसे दुरुस्त करने में काफी समय लगा। 30 जुलाई से बंद डंगोली-सलानी और पिछले सप्ताह से बंद बिजोरीझाल-ओखलसों मोटर मार्ग पर अब भी यातायात बाधित है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि बंद सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। जल्द ही दोनों सड़कों को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें