फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के डंक ने ली इकलौते बेटे की जान

Sat, 15 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकास खंड के चीराबगड़ ग्राम पंचायत के परमटी तोक निवासी त्रिलोक सिंह कपकोटी के पुत्र कैलाश (22) डेंगू से मौत हो गई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। गत वर्ष उसका विवाह हुआ था। कैैलाश की असमय मृत्यु से गांव में शोक की लहर है। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परमटी गांव के कैलाश मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। पिछले महीने उसे बुखार हो गया था। मुंबई के एक अस्पताल में लंबे इलाज के बाद भी बुखार नहीं उतरा। जांच में उसको वहां डेंगू होने की पुष्टि हुई। इस बीच उसका दिल्ली के डा. भीमराव अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उसने वहां अंतिम सांस ली। शनिवार सुबह उसकी गांव के समीप सरयू और रेवती के संगम पर अंत्येष्टि कर दी गई। बेटे की असमय मृत्यु से उसके पिता, माता विरमा देवी और पत्नी हेमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की माली हालत बेहद दयनीय है।

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी और गोविंद बिष्ट आदि ने कैलाश के निधन पर  दुख जताटा है। ग्रामीणों ने विधायक और जिपं अध्यक्ष से शासन से मृतक के आश्रितों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें