फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई पालेगा बकरी, कोई खोलेगा पोल्ट्री फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के 24 लोगों के स्वरोजगार के सपने को पंख लग गए हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत व्यवसाय शुरू करने के लिए इन्हें 1.03 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। जल्द ही बैंक आवेदकों को राशि मुहैया कराएंगे। लोग अब बकरी पालन, मत्स्य पालन, पोल्ट्री फार्म सहित अन्य व्यवसाय शुरू कर अपनी आजीविका चलाएंगे।
विज्ञापन

विकासभवन सभागार में सीडीओ डीडी पंत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति ने सीएम स्वरोजगार योजना के तहत प्राप्त आवेदकों का साक्षात्कार लिया। जिले के 43 लोगों ने बकरी पालन, मत्स्य पालन, पोल्ट्री फार्म, रेस्टोरेंट, डेयरी, रेडीमेंड गारमेंट्स, जनरल स्टोर, फोटोग्राफी आदि रोजगार शुरू करने के लिए आवेदन किया था। इनमें से 19 लोग साक्षात्कार के लिए नहीं पहुंचे। 24 लोगों के लिए साक्षात्कार के बाद 1,03,91,000 रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। यह राशि विभिन्न बैंकों के माध्यम से आवेदकों को प्रदान की जाएगी। सीडीओ ने सभी बैंक प्रबंधकों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना के कारण घर लौटे प्रवासी और बेरोजगारों को सीएम स्वरोजगार योजना के तहत व्यवसाय करने का मौका मिल रहा है। युवाओं को स्वरोजगार के लिए विभिन्न बैंकों से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

- डीडी पंत, सीडीओ (बागेश्वर)
ये रहे मौजूद
बैठक में महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक मुख्य प्रबंधक धनी लाल, लीड बैंक के गिरीश रावत, सहायक विकास अधिकारी उद्योग पंकज तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें