जिले के पहले तीन स्थान पर रहने वाले टॉपरों के मन की बात -
कोट
केंद्रीय विद्यालय कौसानी की छात्रा मानसी बिष्ट ने सीबीएसई इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। मानसी ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया है। वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती है।
मानसी बिष्ट, टॉपर, केंद्रीय विद्यालय कौसानी
कोट
जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार के छात्र गौरव भट्ट ने सीबीएसई इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 95.6 प्रतिशत हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए वह निरंतर तैयारी कर रहे थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया है। भविष्य में गौरव आईटी सेक्टर में जाना चाहते हैं।
गौरव भट्ट, टाॅपर, जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार
कोट
जिम कार्बेट इंटरनेशनल स्कूल के छात्र स्पर्श पांडेय ने सीबीएसई इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 95.4 प्रतिशत हासिल कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि वह भविष्य में दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य की पढ़ाई कर सीए बनना चाहते हैं। स्पर्श ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों को दिया है।
स्पर्श पांडेय, जिम कार्बेट इंटरनेशनल स्कूल