फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कहीं डोली-व्हील चेयर, कहीं कंधों का मिला सहारा

Fri, 25 Jul 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अलग-अलग रंग देखने को मिले। एक ओर जहां सक्षम लोग पैदल चलकर मतदान केंद्र पहुंचे। वहीं शारीरिक कमजोरी और बढ़ती उम्र से मजबूर लोगों ने सहारों की मदद लेकर पोलिंग बूथ की दूरी तय की। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता डोली, व्हील चेयर और परिजनों के कंधों के सहारे बूथ तक पहुंचे और मतदान किया।
विज्ञापन

झोपड़ा गांव के कविंद्र सिंह अपनी मां 100 वर्षीय राधा देवी को पीठ पर बैठाकर मतदान स्थल तक पहुंची। मिथुनकोट की 95 साल की गंगा देवी, मथुरो पाटली की 82 साल की भागीरथी देवी समेत कई बुजुर्ग मतदाताओं ने डोली की मदद से बूथ तक पहुंचकर मतदान किया।
बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को लाने के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से डोली, व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी। विभागीय कर्मचारी भी मतदाताओं की मदद कर रहे थे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर ने बताया कि जिले में 60 दिव्यांग और 30 अशक्त मतदाता चिह्नित किए गए थे। उन्हें मतदान केंद्र तक लाने के लिए 78 श्रमिक तैनात किए थे। 70 से अधिक मतदाताओं को मदद मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें