बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में सोमवार को समस्याओं पर जनसुनवाई हुई। इसमें कई गांवों से आए लोगों ने 36 शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से अधिकतर शिकायतें जल संस्थान, सड़क, शिक्षा से संबंधित थीं। डीएम ने अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि इसकी सूचना संबंधित पक्षों को भी दें।
गुलेर के लोगों ने इंटर कॉलेज में शिक्षक भेजने की मांग की। ग्राम सिमस्यारी निवासी रेखा देवी और कुशली देवी ने आवासीय अनुदान दिलाने का अनुरोध किया। प्रदीप कुमार ने पेयजल, राजेश कुमार ने सात हजार रुपये का बिजली बिल सुधारने को कहा। भटखोला निवासी नवल किशोर ने हैंडपंप सुधारकर उस पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने को कहा। देवलचौरा निवासी गोपाल सिंह मेहता ने पेयजल योजना में हुई अनियमितता की जांच और लीती निवासी बलवंत कोरंगा निवासी ने तेंदुआ पकड़ने की मांग की।
ये लोग रहे मौजूद
जनसुनवाई में सीडीओ एसएसएस पांगती, एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, डीडीए केएन तिवारी, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, एपीडी डीआरडीए शिल्पी पंत, ईई विद्युत भाष्करानंद पांडेय, लोनिवि कपकोट संजय पांड़े, एसीएमओ बीके सक्सेना, सीईओ नरेंद्र शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा आदि थे।
चलकाना, लखमारा के लोगों ने मांगी सड़क, सिंचाई सुविधा
बागेश्वर। चलकाना, लखमारा गांव के लोगों ने सोमवार को डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कलक्ट्रेट के बाहर विरोध, प्रदर्शन किया। कहा कि ग्राम पंचायत गैरखेत के तोक लखमारा तक पांच किमी सड़क बनाने औरहरसिला से पुड़कुनी किमी 11 से चलकाना से छुरिया मिलान तक मोटर मार्ग समेत सिंचाई नहरें भी बनवाने की जरूरत है। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्या नहीं सुलझ सकी। इससे लोगों में गुस्सा है। ज्ञापन में पूूर्व प्रधान अमर सिंह, रतन सिंह मेहता, नर सिंह गढ़िया, करम सिंह मेहता, जगत सिंह गढ़िया, पान सिंह कुंवर, आनंद सिंह मेहता, उमा देवी, विमला देवी, अजब सिंह कुंवर, प्रेमा देवी आदि के हस्ताक्षर थे।