फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चारधाम ड्यूटी पर गए जवान, नगर की यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। चारधाम यात्रा शुरू होते ही जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगर में तैनात अधिकांश पुलिस जवानों की ड्यूटी यात्रा मार्ग पर लगाए जाने से सड़कों पर अराजकता का माहौल है। कांडा रोड से लेकर गोमती पुल तक लोग घंटों जाम से जूझते रहे। सबसे गंभीर स्थिति तब पैदा हुई जब आग बुझाने जा रहा फायर ब्रिगेड का वाहन भी लंबे समय तक जाम में फंसा रहा।
विज्ञापन

नगर में ट्रैफिक पुलिस के जवानों की कमी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को कांडा रोड पर नो-एंट्री के बावजूद शहर में दाखिल हुए एक ट्रक और निर्धारित रूट पर आ रही रोडवेज बस के आमने-सामने आने से लंबा जाम लग गया। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी न होने के कारण वाहन चालक खुद ही रास्ता बनाने की जद्दोजहद करते दिखे। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


गोमती पुल पर सायरन भी रहा बेअसर
सड़क पर अव्यवस्था का आलम यह रहा कि गोमती पुल के समीप लगे जाम में दमकल विभाग का वाहन फंस गया। दमकल कर्मी लगातार सायरन बजाते रहे, लेकिन संकरी सड़क और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण उसे रास्ता नहीं मिल सका। गनीमत रही कि आगजनी की घटना बड़ी नहीं थी, अन्यथा जवानों की कमी और यातायात की यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती थी। पुलिस बल की कमी का फायदा उठाकर भारी वाहन प्रतिबंधित समय में भी नगर के भीतर प्रवेश कर रहे हैं। मुख्य चौराहों पर पुलिस की अनुपस्थिति के कारण भारी वाहन मुख्य सड़कों पर जाम लगा रहे हैं।
विज्ञापन




.......कोट
चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले से पुलिस बल की रवानगी हुई है, जिस कारण नगर में यातायात ड्यूटी पर तैनात जवानों की संख्या में कुछ कमी आई है। वैकल्पिक तौर पर होमगार्ड और उपलब्ध पुलिस बल के जरिये व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


......अजय लाल साह, सीओ बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें