फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: परेड के लिए जवानों ने बहाया पसीना

Fri, 23 Jan 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। साप्ताहिक परेड के दौरान जवानों ने आगामी 26 जनवरी की परेड का सघन अभ्यास किया। परेड में जवानों की फिटनेस, अनुशासन और एकरूपता को परखा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित परेड में सीओ अजय लाल साह और मनीष शर्मा ने परेड का निरीक्षण और संचालन किया। इस दौरान जवानों को मान-प्रणाम और ड्रिल का विशेष अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने टोलीवार निरीक्षण करते हुए कार्मिकों की वेशभूषा, ड्रिल मूवमेंट्स और शस्त्रों के रख-रखाव की बारीकी से जांच की। परेड के बाद पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें