फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: समाजसेवी हरुली देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Wed, 28 Oct 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पुंगरघाटी के ग्राम सभा पलायन दोफाड़ निवासी समाजसेवी हरुली देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हरुली देवी अपने जीवनकाल में धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहीं। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने शोक जताया। पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पुंगरघाटी विकास मंच के हरीश कालाकोटी और राजेश रौतेला समेत अन्य लोगों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन




.......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें