बेपरवाही:बागेश्वर में झुंड के रूप में निकले लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन लोगों में सजगता नाम की चीज नहीं दिखाई दे रही है। बागेश्वर के चौक बाजार, कत्युर बाजार, दुग बाजार, स्टेशन रोड में लोग झुंड के रूप में निकलते दिखाई दिए। सुरक्षित दूरी का कतई पालन नहीं हो रहा था। हालांकि अधिकतर लोग मास्क पहने नजर आ रहे हैं।
एसपी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि सुरक्षित दूरी और मास्क को लेकर लगातार चेकिंग की जा रही है। मास्क के मामले में स्थिति में काफी सुधार है लेकिन सुरक्षित दूरी के पालन में लापरवाही दिख रही है। अब चालान करने के साथ ही मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे। लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।