फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत ने 5-1 से जीता फुटबाल मैच

Tue, 25 Aug 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्गीय नवीन सिंह फर्स्वाण की याद में बागेश्वर खेल क्लब द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्राइजमनी नाइन ए  साइड फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को काठगोदाम और चंपावत के की टीमों के मध्य मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


जिसमें चंपावत की टीम ने काठगोदाम को 5-1 गोल से पराजित किया। मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा थे। नवीन फर्स्वाण की याद में जिला पंचायत की ओर से प्रायोजित इस प्रतियोगिता के तहत सोमवार को चंपावत और काठगोदाम की टीमों के मध्य मुकाबला हुआ।

जिसमें चंपावत ने काठगोदाम को 5-1 गोल से पराजित किया। सोमवार को हुए मैच के मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा थे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। संचालन सूरज जोशी और ललित तिवारी ने किया। रेफरी तनवीर  अहमद,  गोविंद बिष्ट, मोहम्मद सलीम थे।
विज्ञापन


 इस मौके पर विधायक चंदन राम दास, सुनील भंडारी, राम सिंह कोरंगा, राजेंद्र उपाध्याय, भरत साह, नीरज पांडे, दलीप मेहरा, गोविंद मर्तोलिया, नवीन साह, भगवान साह, मुन्ना पांडे, फिरोज अख्तर, कंचन साह, नीरज उपाध्याय, ललित गोस्वामी, कौशल जोशी, विजय रावत, मुन्ना पांडे,  विनोद  पाठक आदि  उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें