शिक्षा विभाग की ओर से सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत आयोजित बाल मेला संपन्न हो गया है। स्वच्छ भारत अभियान विषय पर प्राथमिक और जूनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान समेत कई अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्राथमिक वर्ग में सुमन, भावना, चैतन्य, किरन नीरज और मनीष ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष एसएमसी अध्यक्ष मदन सिंह थे। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ही बच्चों का भविष्य संवरता है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें प्रतियोगी बनने को कहा।
सीआरसी शामा में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग की निबंध में सुमन आर्या, पेंटिंग में भावना, भाषण में चैतन्य कोरंगा, स्लोगन में नीरज और मनीषा जबकि जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में महेश सिंह, भाषण में दया आर्या, पेंटिंग में दिनेश सिंह कोरंगा, सामान्य ज्ञान में बसंत कोरंगा और स्लोगन में दिनेश सिंह पहले स्थान पर रहे। सीआरसी समन्वयक मानसिंह कोरंगा ने कहा कि बच्चों के कौशल विकास के लिए सभी से सहयोग की अपील की। यहां विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों में दरपान सिंह, केदार सिंह, राजेंद्र कोरंगा, प्रेम सिंह, किशन गोस्वामी, हेमा, जानकी, पूजा, पंकज कोहली, हरीश टम्टा, मंजू गढ़िया आदि थे। उधर सीआरसी लीती और माजखेत में बाल मेले संपन्न हो गए हैं। राउमावि लीती के प्रधानाचार्य डीएन जोशी ने अव्वल प्रतिभाओं को पुरस्कार भेंट किए।