फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में पांच दिन से बारिश और बर्फबारी

विज्ञापन
बागेश्वर के दानपुर क्षेत्र में हुई बर्फबारी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में पिछले पांच दिन हो रही बारिश और बर्फबारी आम लोगों पर भारी पड़ रही है। बारिश और बर्फबारी के चलते बागेश्वर-गिरेछीना समेत कई सड़कें बंद होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिले में पिछले 24 घंटे में कपकोट में 30 मिमी, बागेश्वर में 22.50 मिमी, गरुड़ में 22.50 मिमी बारिश हुई। बुधवार की रात को काफलीगैर क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

कपकोट के एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि कपकोट, शामा, लीती में भारी बर्फबारी हुई है। कर्मी से विनायक, धूर आदि ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता यूसी पंत ने बताया कि बागेश्वर-गिरेछिना मोटर मार्ग अमसरकोट के पास किमी तीन में मलबा आने से अवरुद्ध है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी भेज दी गयी है। वहां कीचड़ बहने से वाहनों के फिसलने का खतरा हो गया है।
बारिश और बर्फबारी के बीच पड़ रही हाड़ कंपाती ठंड से लोग परेशान हैं। हीटर, गीजर, ब्लोअर चलाने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। तहसील प्रशासन कुछ ही स्थानों पर अलाव जला रहा है। परेशान लोगों ने पालिका, जिला प्रशासन से मुख्य स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सड़कें बंद होने से दानपुर क्षेत्र समेत कई गांवों के लोग परेशान
बागेश्वर। बर्फबारी से कपकोट-शामा-तेजम, शामा -लीती, धरमघर -कोटमन्या, कर्मी- विनायक, रिखाड़ी-बाछम सड़क पर यातायात बाधित है। जिसके चलते दानपुर क्षेत्र समेत कई गांवों के लोग परेशान हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सभी सड़कों से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी भेजी गई है। उन्होंने बंद सड़कों में से कपकोट-शामा-तेजम रोड पर यातायात सुचारु करने का दावा किया गया है। ब्यूरो
आधे जिले की बिजली गुल होने से लोग परेशान
बागेश्वर। पांच दिन से हो रही बारिश और बर्फबारी बिजली लाइनों पर कहर बनकर टूटी। बर्फबारी से जिले में कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें टूट गई हैं। इससे नगरीय क्षेत्र समेत कई गांवों की बिजली गुल हो गई। नाचनी-शामा लाइन में बुधवार रात एक बजे से बिजली बंद है। जिससे इन लाइन से जुड़े शामा, भनार, रमाड़ी,नामती चेटाबगड़, लीती, रातिरकेटी, मल्खाडुंगर्चा, हाम्टीकापड़ी, सतगढ़, गोगिना, कीमू समेत 55 गांवों के लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। यूपीसीएल के ईई भास्कर पांडे ने बताया कि फील्ड स्टाफ लाइनों को सुधार रहा है। पहले चरण में लीती, शामा, भनार, रमाड़ी,नामतीचेटाबगड़ तक आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है। पिंडारी रूट पर भी बर्फबारी के चलते रात करीब तीन बजे से कर्मी, दोबाड़,सापुली, धूरगुट्ठन, कर्मी, तोली समेत 25 गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप रही। उन्होंने बताया कि धरमघर क्षेत्र के सनगाड़, बास्ती,कांडा,धपोलासेरा, रीमा विद्युत आपूर्ति सुचारु कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें