फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचले हिस्सों में बारिश, चोटियों में हिमपात

Sat, 03 Nov 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में बारिश के बाद तलैया बनीं सड़क व बारिश से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के विभिन्न स्थानों में शनिवार सुबह से ही रुक-रुककर हुई बारिश के बाद चोटियों में हिमपात शुरू हो गया। कपकोट के ऊंचाई वाले गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही बारिश के कारण ठंड में इजाफा हो गया।

कपकोट क्षेत्र के ऊंचाई वाले हिस्सों में ओलावृष्टि, हिमपात हुआ। कपकोट के झूनी, बदियाकोट, किलपारा, सोराग, बाछम, कुंवारी, बोरबलड़ा, कीमू, गोगिना आदि गांवों के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्का हिमपात हुआ जिससे समूचे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इधर कौसानी, गरुड़ में भी बारिश से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन


कौसानी घूमने आए पर्यटक दिनभर आस-पास के पहाड़ियों में घूमकर मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें