मंगलवार को हुई बारिश के दौरान कपकोट के ग्रामीण क्षेत्रों में छाया कोहरा।
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर में सोमवार से लगातार बारिश से ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। कपकोट, पिंडारी समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से जन-जीवन पटरी से उतर गया है।
जिला मुख्यालय में मौसम से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे और देर शाम से बारिश शुरू होने के बाद ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को भी मौसम की मार जारी रही और दिनभर बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि पिंडारी, शामा, लीती, बदियाकोट, गोगिना, कीमू, बाछम, रातिरकेटी आदि क्षेत्रों के ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हो रही है। भूस्खलन के कारण थुणाई-मिहिनिया सड़क भी तीन माह से बंद है। इस कारण भटोली, अमतौड़ा रूट के वाहनों को मोटासेमल गांव की कच्ची सड़क से चलाना पड़ रहा है।
-
बारिश के आंकड़े
बागेश्वर 2.50 मिमी
गरुड़ 2.50 मिमी
कपकोट 05 मिमी