फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश से कड़ाके की ठंड

विज्ञापन
बागेश्वर में बारिश के दौरान छाता ओढ़कर निकलते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में जमकर बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश से समूचे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा था। दोपहर 11.55 बजे से जिला मुख्यालय समेत जिले के तमाम हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। पिंडर घाटी से जुड़े खातीगांव, वाछम, कीमू, विनायकधूरा में जमकर बर्फबारी हुई। गोगिना, शामा की ऊंची चोटियों में भी हिमपात हुआ। हिमपात के कारण शीतलहर चल रही है। हाल के दिनों में मौसम साफ रहने से गर्मी का एहसास होने लगा था। लोग गरम कपड़ों को छोड़ने लगे थे लेकिन शुक्रवार को मौसम में आई तब्दीली से एक बार फिर लोगों को गरम कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
बारिश के कारण होली की रंगत भी फीकी पड़ गई। गांवों मं खड़ी होली गायन में व्यवधान आया। बाजार में बगैर छाता के पहुंचे लोगों को छाता खरीदनी पड़ी। कड़ाके की ठंड से लोगोें को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। लोग जल्दी घरों को निकल गए। शाम तक बारिश का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें