फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची चोटियों में हिमपात जबकि घाटी क्षेत्र में बारिश हुई

Sat, 28 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
मुनस्यारी नगर के आसपास की पहाड़ियों पर शुक्रवार को हुअा हिमपात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। गुरुवार की रात बागेश्वर जिले की ऊंची चोटियों में हिमपात जबकि घाटी क्षेत्र में बारिश हुई। सुबह के समय शिखर सहित अन्य चोटियां सफेद नजर आईं। बारिश से शुक्रवार को शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई। गुरुवार की रात को पूरे क्षेत्र में तेज अंधड़ चला। इसके बाद ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ जबकि घाटी वाले क्षेत्रों में बारिश शुरू हुई।
विज्ञापन


वर्षा का क्रम सुबह आठ बजे तक जारी रहा। सुबह के समय जिले की शिखर सहित अन्य सभी चोटियां बर्फ से लकदक नजर आईं। कपकोट के बदियाकोट, कर्मी, खाती सहित तमाम ऊंचाई वाले गांवों में जमकर बर्फबारी हुई। शिखर के बास्ती गांव तक हिमपात हुआ। शुक्रवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।

अपराह्न तीन बजे बादल छंटने के बाद धूप खिली। कांडा, विजयपुर, कमेड़ीदेवी, कोटमन्या, धरमघर, कौसानी सहित जिले के ऊंचाई वाले गांवों में ठंड के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग ने अभी और वर्षा, बर्फबारी की चेतावनी दी है। इस चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन अधिकारी ने सभी विभागों को सचेत रहने, अपने स्तर से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें