बागेश्वर के शामा में बर्फबारी हुई।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/ गरुड़। बागेश्वर में फरवरी का पहला दिन ठंड भरा रहा। जिले में कपकोट के बदियाकोट, शामा क्षेत्र और कौसानी की पीनाकेश्वर की पहाड़ी में बर्फबारी हुई। जबकि गरुड़ में ओले गिरे। जिससे यहां ठंड फिर बढ़ गई है।
बागेश्वर में शनिवार को सुबह कोहरा, दिन में हल्की धूप, शाम होते-होते आसमान बादलों से ढक गया। कपकोट के बदियाकोट और शामा क्षेत्र में करीब शाम चार बजे हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। जिससे ठंड बढ़ने से लोग खासे परेशान रहे। बागेश्वर में शनिवार को न्यूनतम तापमान छह और अधिकतम 15 डिग्री रहा। गरुड़ तहसील क्षेत्र में कौसानी की पीनाकेश्वर और ग्वालदम की पहाड़ियों में तेज बारिश के बीच बर्फबारी हुई। बैजनाथ में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। जिससे यहां ठंड बढ़ गई है।