फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों को भगाने के लिए लगाए धुएं से धधकी आग, गौशाला जली

विज्ञापन
कपकोट के बैसानी में आग से जली गौशाला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के बैसानी (खर्ककानातोली ) में मच्छरों को भगाने के लिए लगाया गया धुआं परेशानी का कारण बन गया। धुएं से भड़की आग की चपेट में गौशाला आ गई। पशुपालक और पड़ोसियों ने गोशाला के अंदर बंधे चार जानवरों को सुरक्षित निकाल लिया लेकिन गोशाला पूरी तरह जल गई। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम बैसानी निवासी हीरा सिंह ने पालतू जानवरों को मच्छरों से बचाने के लिए गौशाला के पास सूखी घास में धुएं के लिए आग लगाई थी। कुछ देर में धुएं के लिए लगाई गई आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने गोशाला को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से गौशाला में बंधी भैंस, दो बैल और बकरी आवाजें निकालने लगे। जानवरों के रंभाने की आवाज सुनकर गांव के भूपेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, खीम सिंह मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने गौशाला में बंधे जानवरों को बाहर निकाला। जिससे उनकी जान बच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक कुंदन प्रसाद ने क्षति का आंकलन किया। उन्होंने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। सामाजिक कार्यकर्ता गणेश सुरकाली ने पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें