फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एसएमसी और पीटीए ने वायरल वीडियो को बताया भ्रामक

Thu, 13 Aug 2026 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज देवतोली से जुड़े एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावक शिक्षक संघ ने कड़ा ऐतराज जताया है। सीईओ को भेजे ज्ञापन में संघ ने वायरल वीडियो में उठाए गए सवालों का पूरी तरह खंडन किया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले विद्यालय के छात्रों का सिलिंडर और चावल की बोरी ले जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने जांच करने की बात कही थी। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में एसएमसी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भौर्याल और पीटीए अध्यक्ष पूरन सिंह भौर्याल ने स्पष्ट किया कि वीडियो को भ्रामक करार दिया। बताया कि बनाने वाले व्यक्ति का कोई पाल्य विद्यालय में नहीं पढ़ता है। उसने केवल सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह कृत्य किया है। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में शिक्षण कार्य बेहतरीन चल रहा है। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि बिना किसी जांच के किसी शिक्षक और कर्मचारी पर कार्रवाई हुई तो एसएमसी और पीटीए उग्र आंदोलन करेगा। ज्ञापन में विगत वर्षों से रिक्त चल रहे स्वच्छक के पद पर नियुक्ति की भी मांग की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें