बागेश्वर में स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। बागेश्वर कोतवाली पुलिस ने 10.06 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें के एक व्यक्ति सब्जी की गाड़ी में क्लीनर है। यह दोनों लॉकडाउन के दौरान स्मैक तस्करी का धंधा कर रहे थे। पकड़ी गई स्मैक की कीमत तीन लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के आदेश पर पुलिस लॉकडाउन के दौरान मादक पदाथों की तस्करी पर पैनी निगाह बनाए हुए है। बृहस्पतिवार को बागेश्वर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोगों के पास स्मैक है। हुलिए के आधार पर पुलिस ने बालीघाट तिराहे के पास नरेंद्र सिंह बिष्ट (26) पुत्र आनंद सिंह निवासी जौलकांडे बागेश्वर और दीपक सिंह गढ़िया (22) पुत्र रमेश सिंह निवासी द्वारसों बागेश्वर की तलाशी ली। दोनों के कब्जे से 10.06 ग्राम स्मैक बरामद की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी नरेंद्र सिंह एक सब्जी के वाहन में क्लीनरी का काम करता है। शहर कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने मैदानी क्षेत्र से स्मैक लाकर बागेश्वर में बेचने की बात कबूल की है। बताया है कि वह लोग स्मैक का खुद भी सेवन करते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध बागेश्वर कोतवाली में धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट और 188 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपियों को शुक्रवार को विशेष सत्र न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद जोशी, कांस्टेबल जितेंद्र तिवारी, अशोक पंवार, विजय सिंह, राजेंद्र कुमार शामिल थे।