बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम विनीत कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कौशल विकास योजना की सफलता के लिए डीएम विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति का गठन किया गया है। सीडीओ डीडी पंत को उपाध्यक्ष, जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा को सदस्य सचिव बनाया गया है।
विकास भवन में बुधवार को हुई बैठक में बताया गया कि आईटीआई के प्रधानाचार्य, पॉलीटेक्निक और महाविद्यालय के प्राचार्य, सीईओ, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जीएम डीआईसी, सहायक श्रम आयुक्त, लीड बैंक अधिकारी और उद्योग संघ के अध्यक्ष को सदस्य बनाया गया। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को नामित सदस्य बनाया गया। डीएम ने अधिकारियों को कौशल विकास योजना की सार्थकता के लिए 15 दिन के भीतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। जिला सेवायोजन अधिकारी को कुशल कारीगरों की सूची बनाकर प्रशिक्षण देने, रोजगार मेलों के आयोजन करने और ऑनलाइन कॅरिअर काउंसलिंग करवाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, एपीडी शिल्पी पंत, जीएम डीआईसी जीपी दुर्गापाल, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, सीएओ वीपी मौर्या, डीएचओ आरके सिंह, नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी आदि थे।