उड़नदस्ता टीम ने कपकोट के भराड़ी बाजार में छह युवकों को 131 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा। सभी युवकों को 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
बुधवार की सुबह सवा छह बजे एसएसटी प्रभारी भुवनेश कुमार पंत के नेतृत्व में एसआई मदन लाल और कांस्टेबल कैलाश पंत गश्त पर थे। भराड़ी बाजार में महेेश सिंह, मुकेश सिंह, हरक दानी, वीर सिंह, धन बहादुर और धन बहादुर दानी बोरों में शराब भरकर ले जा रहे थे। सभी युवकों को टीम ने दबोच लिया। उनके पास से 131 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब जब्त करने के साथ ही पकड़े गए सभी युवकों के खिलाफ कपकोट थाने में 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।