फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोली तो नहीं समझ पाईं:...कराहते देखा तो दौड़ीं चली आई, गिरकर चोटिल हुई रूसी पर्यटन के लिए मददगार बनीं महिलाएं

Mon, 07 Apr 2025 04:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

अमस्यारी गांव में एक रूसी नागरिक पैदल चलने के दौरान फिसलकर खेतों में जा गिरा। गांव की महिलाओं ने ग्राम पंचायत के स्ट्रेचर की मदद से उसे सड़क तक पहुंचाया। निजी अस्पताल में जांच के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन
खेत पर पड़े रूस के पर्यटक का हाल जानतीं और स्ट्रेचर पर रखकर सड़क तक ले जातीं गांव की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील क्षेत्र के अमस्यारी गांव में एक रूसी नागरिक पैदल चलने के दौरान फिसलकर खेतों में जा गिरा। गांव की महिलाओं ने ग्राम पंचायत के स्ट्रेचर की मदद से उसे सड़क तक पहुंचाया। निजी अस्पताल में जांच के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार घटना में सैलानी को गंंभीर चोट नहीं लगी है।

पहाड़ों की सैर पर आए रूसी नागरिक स्किलियारोव बोरिस (55), स्मिलेयेनको आइगोर (54) और साइप्रस के नागरिक व अप्रवासी भारतीय डॉ. पंकज कुशवाहा (60) पिछले दिनों कौसानी आए थे। शनिवार को तीनों वाहन बुक कर ग्वालदम घूमने गए थे। वापसी में वह ट्रैकिंग करते हुए गरुड़ की तरफ आ रहे थे।

अमस्यारी गांव के पैदल रास्ते में संतुलन बिगड़ने के कारण बोरिस फिसलकर खेतों में जा गिरे। वह उठने की स्थिति में नहीं थे और बुरी तरह से चोटिल होकर कराह रहे थे। इस बीच गांव की महिलाओं ने विदेशी नागरिक को खेतों में गिरे देखा तो स्ट्रेचर लेकर वहां पहुंचे। चंद्रा देवी, हेमा जोशी, अनीता जोशी, सीमा परिहार, तारा परिहार और कविता जोशी ने उसे स्ट्रेचर की मदद से करीब आधा किमी दूर सड़क मार्ग तक पहुंचाया। जहां से उनके साथी निजी वाहन से उन्हें गरुड़ लेकर गए। महिलाओं का कहना है कि उसकी भाषा समझ में नहीं आ रही थी, लेकिन वह बार-बार हाथ जोड़कर आभार जता रहा था।

कोट- मामला संज्ञान में आने के बाद खोजबीन की गई। रात को मामले का पता चल सका। सैलानियों के दल में शामिल सर्जन डाॅ. कुशवाहा ने बोरिस का निजी अस्पताल में एक्सरे करवाया था। गंभीर चोट नहीं होने के चलते उन्हें अस्पताल में जांच कराने की जरूरत नहीं पड़ी। बताया कि तीनों लोग ट्रैकिंग करते हुए आ रहे थे। इसी दौरान घटना हो गई। तीनों के पास टूरिस्ट वीजा है। - प्रताप सिंह नगरकोटी, थानाध्यक्ष

 

फार्म सी नहीं भरने पर होम स्टे संचालक का चालान

विज्ञापन

विदेशी नागरिकों को बिना फॉर्म सी के ठहराने पर बैजनाथ पुलिस ने होम स्टे संचालक का चालान किया है। इसके तहत पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि स्किलियारोव बोरिस, स्मिलेयेनको आइगोर और डॉ. पंकज कुशवाहा टूरिस्ट वीजा पर घूमने आए थे। वह बैजनाथ के एक होम स्टे में ठहरे थे। तीन अप्रैल से उन्होंने होम स्टे बुक किया था। उनके पासपोर्ट और वीजा सही पाए गए लेकिन होम स्टे संचालक ने विदेशी नागरिकों को ठहराने से पहले निर्धारित फॉर्म सी नहीं भरा था। पुलिस को भी इसकी सूचना नहीं दी थी। जिसके चलते होम स्टे संचालक पंकज लोहुमी निवासी भेटा के खिलाफ धारा 52(3)/83 के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें