फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिले के छह विद्यालय बनाए जाएंगे मॉडल स्कूल

Tue, 25 Apr 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा है कि जिले के अधिक छात्र संख्या वाले छह सरकारी विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाना है। इसके अतिरिक्त पांच स्कूल पीएमश्री योजना के लिए चयनित हैं।
विज्ञापन

डीएम ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिले के तीनों विकासखंडों से दो-दो स्कूलों का चयन करने के निर्देश दिए। कहा कि मॉडल स्कूलों में ढांचागत विकास के साथ ही बेहतर उपकरण, उचित शैक्षणिक माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो तो निश्चित ही छात्र संख्या बढ़ेगी। शिक्षा विभाग को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने होंगे।
उन्होंने शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों का आंकलन समय से करने के निर्देश दिए। बताया कि जिला योजना से बागेश्वर और कपकोट विधानसभा क्षेत्र के 16-16 विद्यालयों का स्मार्ट कक्षा के लिए चयन किया गया था। इनमें स्मार्ट कक्षा स्थापित कर प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन ने विद्यालय भवनों के निर्माण, पुनर्निर्माण की स्थिति की जानकारी दी। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी चक्षुपति अवस्थी, कमलेश्वरी मेहता आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें