फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भारी बारिश में बह गया बोरबलड़ा सड़क एक हिस्सा

Tue, 25 Apr 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के बोरबलड़ा के किमी 12 में बारिश से इस तरह गायब हो गई है सड़क। संवाद
विज्ञापन
जगह-जगह गिरा मलबा भी बढ़ा रहा परेशानी
विज्ञापन

बदियाकोट तक 25 किमी पैदल चलने को मजबूर हैं ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। कपकोट तहसील के अंतिम गांव बोरबलड़ा के लिए बन रहा मोटर मार्ग पांच दिन पूर्व भारी बारिश से एक स्थान पर बह गया है। सड़क पर जगह-जगह मलबा भी गिरा है। जिसके कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। पहले ग्रामीणों को आठ किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही थी। अब मोटर मार्ग तक पहुंचने के लिए 25 किमी पैदल चलना पड़ रहा है।
बोरबलड़ा गांव के लिए बदियाकोट से 25 किमी लंबे मोटर मार्ग का निर्माण कार्य 2019 से चल रहा है। अब तक केवल 17 किमी सड़क ही काटी जा सकी है। आधी सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को कुछ राहत मिल रही थी, लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान एक स्थान पर सड़क कई मीटर हिस्से में बह गई। जगह-जगह मलबा गिरने से छोटे वाहनों की आवाजाही भी ठप हो गई है। बदहाल सड़क मैं पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष हरीश दानू, ग्रामीण उमेद सिंह, खेमपाल सिंह, अर्जुन सिंह, जगत सिंह, उमेद सिह, दया दानू , पूजा दानू, भगवती दानू आदि ने बताया कि गांव में छह-सात विवाह के कार्यक्रम हैं। सड़क बदहाल होने से शादी का सामान ले जाने में भारी दिक्कत हो रही है। गांव में किसी के बीमार पड़ने पर डोली से लाने लायक रास्ता भी नहीं है। मोटर मार्ग बनने से पूर्व गांव से पैदल रास्ता था, जो सड़क के कटाव की भेंट चढ़ गया था। ग्रामीणों ने जल्द सड़क से मलबा हटाने और वाहनों की आवाजाही सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
बदियाकोट-बोरबलड़ा सड़क भारी बारिश होने से किमी 12 में बह गई है। कुछ स्थानों पर मलबा गिरा है। इसकी मरम्मत में दो दिन का समय लग सकता है। किमी 17 से आगे सड़क कटान का काम चल रहा है। जल्द ही मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूूरा कर लिया जाएगा।
अंबरीश रावत, ईई पीएमजीएसवाई, कपकोट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें