फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा गिरने से छह सड़कें बंद

विज्ञापन
बघगेश्वर के अमसरकोट रोड पर भूस्खलन का मलबा गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
जिले में शनिवार को बारिश हुई। इससे कई जगह भू-स्खलन, भू-कटाव के कारण चार ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई। एक ग्रामीण का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्थाओं से सड़कों को दुरुस्त कर यातायात बहाली की मांग उठाई है।
विज्ञापन

अमसरकोट के पास कई दिनों से भू-स्खलन हो रहा है। शनिवार को मलबा आने से बागेश्वर से गिरेछिना मोटर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। वहीं, लोनिवि कपकोट के कार्यक्षेत्र में सौंग से लोहारखेत, रिखाड़ी से बाछम, तोली से बघर की सड़क भी भू-स्खलन और भू-कटाव के कारण बंद हो गई।
सुरक्षा दीवार ढहने से पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड की कंधार रोल्याना, मजकोट, रोल्याना से लोहारगढ़ी गांव की सड़क पहले से बंद चल रही हैं। बारिश के कारण काफलीगैर क्षेत्र के ग्राम हरखोला बिलौरी निवासी बसंतबल्लभ जोशी पुत्र देवी दत्त जोशी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण वह अपने भाई के मकान में रहने को मजबूर हैं। वहीं बरसात में कपकोट क्षेत्र की अधिकतर सड़कें टूट गई हैं। इससे आवाजाही में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें