फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन खाई में गिरा, चार छात्रों समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। बड़ी पन्याली से शामा को आ रही बोलेरो बाकधार के पास 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार चार छात्रोें समेत छह लोग घायल हो गए। सीएचसी कपकोट और जिला अस्पताल बागेश्वर में उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह चालक आनंद सिंह पुत्र गोविंद सिंह बड़ी पन्याली से शामा की ओर बोलेरो लेकर आया। बाकधार के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक और यात्री मनोज सिंह के साथ-साथ ट्यूशन को जा रहे दीपक सिंह (14), रवींद्र सिंह (12) पुत्र नंदन सिंह, गिरीश सिंह (13), चंदन सिंह (15) पुत्र धन सिंह घायल हो गए। बच्चों का सीएचसी कपकोट में उपचार किया गया, जबकि दो लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बागेश्वर जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें