फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीमेडिसिन सुविधा से जुड़ेंगे बागेश्वर के छह अस्पताल

विज्ञापन
Six hospitals of Bageshwar will join telemedicine facility
विज्ञापन
बागेश्वर। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिले के अस्पतालों को टेलीमेडिसिन सुविधा से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। जिले के छह अस्पतालों को टेलीमेडिसिन सुविधा से जोड़ा जा रहा है। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) छानी और कंधार में यह सुविधा शुरू भी हो चुकी है। चार अस्पतालों को टेलीमेडिसिन सुविधा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

दूरदराज गांव क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य निदेशालय ने टेलीमेडिसिन की कवायद शुरू की है। इसके तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चिकित्सक मरीज से ऑनलाइन जुड़कर उसकी समस्या का समाधान करेंगे। देहरादून से उक्त स्वास्थ्य केंद्रों में कई जगहों के डॉक्टर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लोगों से जुड़कर उनके रोगों का निदान करेंगे।
सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि एपीएचसी कंधार और छानी में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इन अस्पतालों में लोगों को बेहतर इलाज मिलने लगा है। पीएचसी कौसानी, एपीएचसी शामा, फरसाली और बनलेख को टेलीमेडिसिन सुविधा से जोड़ा जा रहा है। कहा कि लोगों को गंभीर रोगों के परामर्श के लिए महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अस्पताल के समयानुसार टेलीमेडिसिन सुविधा के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोग सीधे विशेषज्ञ डॉक्टरों से जुड़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें