फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वज्यूला सहित राज्य के छह राइंका के नाम बदले

Sat, 02 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीएम हरीश रावत के निर्देश पर शासन ने राइंका वज्यूला सहित राज्य के छह राजकीय इंटर कॉलेजों के नाम स्थानीय शिक्षाविदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम करने का शासनादेश जारी कर दिए है। यह जीओ अपर मुख्य सचिव एस राजू की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन


जिसमें राइंका वज्यूला (गरुड़) पदम सिंह परिहार, राइंका कांडा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगत सिंह माजिला, राइंका चौड़ास्थल कारगिल शहीद केदार सिंह देवली, राइंका सूखीढांग चंपावत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम चंद्र, राइंका बड़ेत (उत्तरकाशी) फतेह सिंह पोखरिया, राइंका गैड़ाखाली (चंपावत) स्वर्गीय ठाकुर गुमान सिंह महर के नाम से जाने जाएंगे। अपर सचिव एस राजू ने संबधित जिलों के डीईओ माध्यमिक से स्कूलों के नाम परिवर्तन बोर्ड संबंधित स्कूलों में लगाने को कहा है।

राइंका वज्यूला का नाम शिक्षाविद पदम सिंह परिहार के नाम पर करने का शासनादेश जारी होने पर शिक्षाविद स्वर्गीय परिहार के पोते नरेंद्र परिहार, गिरीश परिहार, शिवराज सिंह, पूरन परिहार, तारा परिहार, कुंदन सिंह, महेश परिहार, हीरा ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, दिगंबर परिहार, तारा सिंह ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें