गरुड़ (बागेश्वर)। वन प्रभाग बागेश्वर के बैजनाथ, गढ़खेत रेंज से सटे गांवों तेंदुओं ने एक सप्ताह में छह पशुओं को मार दिया है। प्रभावित ग्रामीणों ने डीएफओ से ग्रामीण इलाकों में पिंजरा लगाने की मांग की। बताया कि अणां, लोहारचौरा, गैरलेख, सिमसाल, पथरिया, सिमखेत, सिटोली, माल्दे, नौघर, बिमोला, पचना, भगरतोला, पोखरी, रिठाण, कौसानी लौबांज, मवई, वज्यूला, गढ़खेत, ओखलसौ, पुरुड़ा, चनोली, नरग्वाड़ी, बिनखोली, रामपुर मेलाडुंगरी, कज्यूली, कंधार, गलई आदि गांवों में शाम होते ही तेंदुए आ रहे हैं।
बताने के बावजूद वन विभाग ने तेंदुओं को नहीं पकड़ा। भगरतोला के प्रधान चंदन सिंह बोरा, पचना के बीडीसी सदस्य प्रकाश कोहली, मेलाडुंगरी के बलवंत भंडारी, बिमोला के हरी राम, गढ़सेर के नवीन ममगई, कोलतुलारी के मंगल राणा ने तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है। वहीं वन रेंजर बैजनाथ श्याम सिंह करायत, गढ़खेत के रेंजर हरीश खर्कवाल ने ग्रामीणों से शाम के समय घरों में ही रहने की अपील की है।