फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खनिज न्यास निधि में अनियमितता के खिलाफ धरना जारी

Fri, 11 Sep 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। खनिज न्यास निधि में वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने जल्द मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरने में बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि खनिज न्यास निधि की बजट व्यवस्था में हुई अनियमितताओं की जांच होनी चाहिए। कहा कि खनिज न्यास निधि का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों में जनहित के विकास कार्य कराना है। जिले में प्रभावित क्षेत्रों की बजाय अन्य स्थानों पर इस निधि से कार्य कराए गए हैं। 12 दिन से आंदोलन चल रहा है लेकिन अब तक प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली है। जल्द सरकार की ओर से सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन तेेज किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व दायित्वधारी राजेंद्र टंगड़िया, बसंत कुमार, विनोद पाठक, बलवंत नगरकोटी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें