रेशम फार्म निरीक्षक अनुपस्थित
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) केएन तिवारी ने शनिवार को राजकीय रेशम फार्म का निरीक्षण किया। निरीक्षण में फार्म के निरीक्षक अनुपस्थित मिले। फार्म में पौधरोपण का कार्यक्रम भी शुरू नहीं किया गया था। डीएम के निर्देश पर शनिवार को डीडीओ तिवारी ने रेशम फार्म का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फार्म निरीक्षक देवेंद्र कुमार अनुपस्थित मिले जबकि 24 से 27 जुलाई तक का सहायक निदेशक रेशम को भेजा गया अवकाश प्रार्थना पत्र मिला।
29 जुलाई तक भी ड्यूटी में उपस्थित न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीडीओ ने बताया कि डीएम ने मानसून सत्र में किसी भी अधिकारी को उनकी पूर्वानुमति के अवकाश पर न जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि डीएम ने पिछले दिनों भ्रमण के दौरान फार्म में पौधरोपण के निर्देश दिए थे। निर्देशों के बावजूद रेशम फार्म में पौधरोपण नहीं किया गया है। डीडीओ ने बताया कि निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपी जाएगी।