फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: किसान आत्महत्या प्रकरण की सीबीआई जांच के लिए रखा मौन उपवास

Sat, 17 Jan 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के गांधी पार्क में मौन प्रदर्शन करते संघर्ष वाहिनी के सदस्य।
विज्ञापन
बागेश्वर। किसान सुखवंत सिंह के आत्महत्या प्रकरण में जिले से भी सीबीआई जांच की मांग उठने लगी है। संघर्ष वाहिनी के सदस्यों ने घटना पर विरोध जताते हुए मौन उपवास रखकर धरना दिया। आरोपी दरोगा समेत दोषी पुलिस अधिकारियाें और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को संघर्ष वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केमू स्टेशन के गांधी पार्क में धरना दिया। कहा कि मृतक किसान ने थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कार्मिकों पर जिस तरह के आरोप लगाए हैं, वह गंभीर हैं। कहा कि मामले में जो भी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी लिप्त हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा कि आरोपी दरोगा की छवि जिले में तैनाती के दौरान भी ठीक नहीं थी। कहा कि मृतक का अंतिम बयान मेरे और मेरे परिवार के मरने के बाद हमारे शरीर के सभी अंग बेच कर इन सभी पुलिसकर्मियों के परिवार को दे देना मानवता को शर्मसार करने वाला है। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर वाहिनी के संरक्षक रमेश कृषक, अंकुर उपाध्याय, विनोद थापा, प्रकाश पांडेय, पूरन रावत, आशीष अंडोला, दिव्यांशु कुमार, पंकज लोहनी, वीरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें