फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक स्पॉट का एक सप्ताह में चिन्हीकरण करें : डीएम

Fri, 26 May 2017 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बैठक लेतीं डीएम रंजना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम रंजना ने लोक निर्माण विभाग,पीएमजीएसवाई और एडीबी के अधिकारियों को सड़कों का निरीक्षण कर डेंजर जोन, सिकिंग जोन और स्लाइडिंग जोनों को एक सप्ताह में चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्लाइडिंग जोनों में जेसीबी मशीन उपलब्ध रखने को कहा। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि सड़कों का दुरुस्त रहना जरूरी है। उन्होंने जगह-जगह साइन बोर्ड स्थापित कर बोर्ड में नजदीकी पुलिस थाना कंट्रोल रूम, आपदा कंट्रोल रूम, स्वास्थ्य केंद्र की दूरी तथा पेट्रोल पंप का फोन नंबर अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछली बैठक में लिए गये निर्णयों व दिशा निर्देशों का अनुपालन न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशों का अनुपालन करने के सख्त निर्देश दिए। कपकोट के सीओ ने बताया कि आरे के पास स्लाइडिंग जोन से हर समय खतरा बना रहता है।

इस संबंध में डीएम ने ईई को डेंजर जोन की मरम्मत के लिए बजट आवंटन के लिए शासन को पत्र जारी करने को कहा। एसडीएम कपकोट ने कपकोट-सामा मोटर मार्ग में देर सायं वाहनों की आवाजाही बंद करने के लिए सामा में पुलिस बैरियर का सुझाव दिया। एआरटीओ को व्यावसायिक तथा सरकारी वाहनों के वाहन चालकों को हर तीसरे माह यातायात नियमों के बारे में प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम बागेश्वर एसएस राणा, रविंद्र सिंह बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें