व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में श्याम बाबू का इंडियन आर्मी टैंक प्रथम
टीम प्रोजेक्ट में गौरव और हिमांशु के पृथ्वी एवं अंतरिक्ष विज्ञान मॉडल विजेता
चार दिवसीय राज्य विज्ञान प्रदर्शनी का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित चार दिवसीय राज्य विज्ञान महोत्सव का समापन हो गया है। व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में जीआईसी आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश के बाल वैज्ञानिक श्याम बाबू द्वारा बनाया मॉडल इंडियन आर्मी टैंक, जबकि टीम प्रोजेक्ट में जीआईसी गरुड़ के गौरव उपाध्याय और हिमांशु बसवाल के मॉडल पृथ्वी एवं अंतरिक्ष विज्ञान को प्रथम स्थान मिला। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और अन्य अतिथियों ने अव्वल रहे बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कार प्रदान किए।
डीएम ने कहा कि विज्ञान का लक्ष्य अधिक से अधिक मानव कल्याण करना है। विज्ञान किसी देश या राज्य तक सीमित न होकर संपूर्ण मानवता को समेटे हुए है। अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि जीवन शैली में विज्ञान को अपनाएं।
इससे पहले स्कूल ऑफ मेटिरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग सिडनी में प्राध्यापक अल्मोड़ा निवासी युवा वैज्ञानिक डॉ. राकेश जोशी ने व्याख्यान देते हुए कहा कि छात्र शोध के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहें। प्रधानाचार्य इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विदेशों में उद्योगपति सामाजिक उत्तरदायित्व को समझते हुए शोधार्थियों को फंडिंग करते हैं। भारतीय उद्योगपतियों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। बाल वैज्ञानिकों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने शोध कार्यों का पेटेंट कराने पर जोर दिया। डॅा. जोशी के वाटर प्यूरीफाइ पर तीन पेटेंट भी हैं। संचालन प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने किया।
समापन अवसर पर संयुक्त निदेशक रघुनाथ लाल आर्य, उप निदेशक राम सिंह रावत, संयोजक सीईओ जगमोहन सोनी, डीईओ एचबी चंद, डॉ. भुवन पांडे, राजेंद्र बोरा, मदन मोहन वर्मा, विनोद राठौर, हीरा बोरा, भूपाल चिलवाल, डायट के प्राचार्य राजेंद्र बिष्ट, प्रकाश त्रिपाठी, दीप पांडे, डा. दीप जोशी, धीरेंद्र पाठक, कपिल नयाल, गोदावरी चतुर्वेदी, नितेश कांडपाल आदि मौजूद थे।
राज्य विज्ञान महोत्सव में अव्वल रहे प्रतिभागी
..................
व्यक्तिगत प्रोजेक्ट
श्याम बाबू, जीआईसी आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश देहरादून (इंडियन आर्मी टैंक) प्रथम। विजेंद्र, राजकीय हाईस्कूल तुर्कागौरी, रुद्रपुर (नदियों की सफाई) द्वितीय। रोहन सती, जीआईसी नंदप्रयाग चमोली (सौर ऊर्जा से ट्रैफिक लाइट का संचालन) तृतीय।
..................
सीनियर वर्ग
- कृषि एवं जैविक खेती- आशीष ंसिह मेहरा, जीआईसी भगतोला (अल्मोड़ा) प्रथम, राधिका नौटियाल जीआईसी दसऊ (देहरादून) द्वितीय, रोहित चंद्र जोशी विविमंइं कालेज चंपावत तृतीय।
- स्वास्थ्य एवं स्वच्छता- युगल जोशी, जीआईसी प्यूड़ा (नैनीताल) प्रथम, मो. आरिफ जीआईसी दरऊ (ऊधमसिंहनगर) द्वितीय, दिया धरियाल गंगराबाइंका (पिथौरागढ़) तृतीय,
- संसाधन प्रबंधन- खिजर रहमान सैएप स्कूल गरुड़ (बागेश्वर) प्रथम, अंकित कठैत जीआईसी किलकिलेश्वर (टिहरी) द्वितीय, मो. कैफ जाहिद सविमं उमावि किच्छा(ऊधमसिंहनगर) तृतीय।
- अपशिष्ट प्रबंधन- रानी राजकीय हाईस्कूल मल्ला रामगढ़ (नैनीताल) प्रथम, अपराजिता राजकीय कन्या हाईस्कूल दक्ष कनखल (हरिद्वार) द्वितीय, शिवम मौर्य जीआईसी दरऊ (ऊधमसिंहनगर) तृतीय।
- परिवहन और संचार- जितिन प्रजापति राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कालेज उत्तरकाशी प्रथम, विकास कुमार श्री गुरु रामराय इंका भाऊवाला देहरादून द्वितीय, सानिया जोशी मैरी माता स्कूल चिन्यालीसौंड (उत्तरकाशी) तृतीय।
- गणितीय प्रतिरूपण- पीयूष सती एमपीहिइंका रामनगर (नैनीताल) प्रथम, पंकज सिंह जीआईसी कुम्डार (पिथौरागढ़ ) द्वितीय, सपना सिंह गंगराबाइंका पिथौरागढ़ (तृतीय)।
.......................
जूनियर वर्ग
- कृषि एवं जैविक खेती- रिद्धि तोमर जीजीआईसी हरिपुर कालसी (देहरादून) प्रथम, प्रियांशी राउप्रावि छिनका (रुद्रप्रयाग) द्वितीय, शिवानी जीजीआईसी फाजिलपुर महरौला (ऊधमसिंहनगर) तृतीय।
- स्वास्थ्य एवं स्वच्छता- सलोनी जीपीपीआर्य कइंका रामनगर (नैनीतल) प्रथम, मुस्कान राउमावि जगदीशपुर (ऊधमसिंहनगर) द्वितीय, सागर सिंह रावत हिजउमावि चमियाला (टिहरी) तृतीय।
- संसाधन प्रबंधन- सुबोध बिजल्वान बिरजाइंका चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) प्रथम, अंशुल झिंक्वाण जीआईसी डुंग्री मैकोट (चमोली) द्वितीय, रजनीश पुरोहित जीआईसी थराली (चमोली) तृतीय।
- अपशिष्ट प्रबंधन- सुमन राआइंका चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) प्रथम, नयनदीप चौधरी जीआईसी जालली (अल्मोड़ा) द्वितीय, मितांशु जोशी जीआईसी गरसाड़ी (चंपावत) तृतीय।
- परिवहन और संचार - शालिनी राउपावि डांगीगुनाऊ (रुद्रप्रयाग) प्रथम, सिद्धार्थ ध्यानी रागांनवि संतूधार (पौड़ी) द्वितीय, मानसी खड़ायत राउमावि न्वाली (पिथौरागढ़) तृतीय।
- गणितीय प्रतिरूपण- सत्यम गौतम माउंटकार्मल स्कूल (चंपावत) प्रथम, सृष्टि जीजीआईसी लालपानी दुगड्ड़ा (पौड़ी) द्वितीय, सचिन जीआईसी गौचर (चमोली) तृतीय।