फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुरुस्तीकरण के चलते कांडा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 7 घंटे ठप रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ऊर्जा निगम ने दीपावली पर्व के चलते बिजली लाइनों में मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सुधारीकरण कार्य के चलते कांडा क्षेत्र के कमेड़ी देवी, धरमघर, कोटमन्या, हुड़मधार और विजयपुर में सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि कांडा क्षेत्र में पेड़ों की छटनी और लाइनों में दुरस्तीकरण कार्य के चलते सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। इस कार्य से लाइन की क्षमता में बढ़ोतरी होगी और बिजली आपूर्ति बनी रहेगी। बताया कि दिवाली में बिजली की खपत अधिक होती है। इसे देखते हुए बिजली की लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। बिजली कर्मचारी जर्जर पोल बदल रहे हैं। जिन पेड़ों को तार छू रहे हैं, उनकी लॉपिंग की जा रही है। वहीं ढीले और लटक रहे तारों को कसने का काम किया जा रहा है। सात घंटे बिजली गुल होने से लोगों का कामकाज दुष्प्रभावित हुआ। ईई ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें