फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने जरूरतमंद से जोड़ा खून का रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एसपी अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में बागेश्वर पुलिस मिशन हौसला के तहत जरूरतमंद लोगों की तत्परता से मदद कर रही है। सोमवार को बैजनाथ के थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने जिला अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान किया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि जिला अस्पताल में भर्ती गरुड़ के रतमटिया लौबांज निवासी दुर्गा देवी को ओ पॉजिटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता है। इसकी जानकारी होने पर बैजनाथ थानाध्यक्ष पंकज जोशी 24 किमी की दूरी तय कर जिला अस्पताल के रक्तकोष पहुंचे और रक्तदान किया। महिला के परिजनों ने थानाध्यक्ष का आभार जताया है। तमाम लोगों ने जिले की पुलिस की सेवाभाव की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें