नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित शिव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा का बृहस्पतिवार को हवन यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कथावाचक चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि जो लोग पुराणों को सुनकर उनका अनुसरण करते हैं उनका जीवन धन्य हो जाता है। ईश्वर से प्राप्त चीजों को सदा अच्छे कामों में लगाना चाहिए। कमेटी के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। वहां विपिन चंद्र जोशी, बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी, विरेंद्र कपकोटी, दयाल चंद्र जोशी, दिनेश बिष्ट, कोषाध्यक्ष भूपाल कपकोटी, नारायण कपकोटी, प्रमोद जोशी, महिमन कपकोटी, सभासद बलवंत कपकोटी आदि थे। ब्यूरो