बागेश्वर। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से जिले के कई गांवों में लोगों को योग के गुर सिखाए जा रहे हैं। युवा प्रभारी योगाचार्य कमलेश मेहता और केवलानंद जोशी ने लोगों को योग और प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। युवा प्रभारी मेहता, केवलानंद और त्रिलोक सिंह शाही ने कपकोट तहसील परिसर, राजकीय प्राइमरी स्कूल कपकोट, छानी और गढ़खेत आदि में योग सिखाया। नेहा और नीलम ने मंडलसेरा, दीप चंद्र जोशी ने स्वराज भवन, चंचला और नीमा पांडे ने गाड़गांव, तुलसी बिष्ट ने पालनीकोट में योग की कक्षाएं संचालित की।