फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: विद्यार्थियों से नदी बचाओ, जंगल बचाओ के अनुभव साझा किए

Thu, 12 Mar 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। राप्रा विद्यालय डुमलोट में विज्ञान चेतना के तहत कार्यक्रम किया गया। इसमें विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकाॅस्ट) देहरादून की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. किशन राणा ने विद्यार्थियों के साथ नदी बचाओ, खेती बचाओ और जंगल बचाओ पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जल,जंगल और जमीन बचाने के लिए प्रेरित किया। डीएल वर्मा ने बच्चों को कठपुतली नृत्य के माध्यम से विज्ञान, गणित आदि विषयों की जानकारी दी। वहां प्रधानाध्यापक मोहन चंद्र सती, ग्राम प्रधान रमेश बरोलिया, उमेश जोशी, शंकर लाल, नवीन चंद्र मिश्रा, पूरन सिंह डसीला, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें