फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गर्मियों से पहले सुधरेंगे हैंडपंप, मरम्मत के लिए पहुंची विशेषज्ञों की टीम

Thu, 12 Mar 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गर्मियों के मौसम में पेयजल संकट की आशंका को देखते हुए जल संस्थान ने अभी से तैयारी तेज कर दी है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित हैंडपंपों को दुरुस्त करने के लिए विभाग ने विशेष मरम्मत अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम जिले में पहुंच चुकी है जो गांव-गांव जाकर बंद पड़े हैंडपंपों को चालू करेगी।
विज्ञापन

जिले में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के लिए जल संस्थान ने विभिन्न स्थानों पर कुल 560 हैंडपंप स्थापित किए हैं। लंबे समय से रखरखाव के अभाव या तकनीकी खराबी के कारण इनमें से कई हैंडपंप वर्तमान में शो-पीस बने हुए हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की मांग बढ़ेगी जिसे देखते हुए विभाग ने इन हैंडपंपों की मरम्मत को प्राथमिकता दी है। विभाग ने आम जनता से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की है। जल संस्थान के एई दीनदयाल ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में हैंडपंप खराब पड़ा है, तो उसकी सूचना तत्काल विभाग को दी जा सकती है। इसके लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 220038 पर संपर्क किया जा सकता है। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर जाकर हैंडपंप को ठीक करेगी।

ईई जल संस्थान, दलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले में खराब हैंडपंपों की मरम्मत के लिए टीम को बुलाया गया है। लोगों से अनुरोध है कि कार्यदिवस में खराब हैंडपंपों की सूचना कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। विभाग का लक्ष्य सभी हैंडपंपों में आपूर्ति सुचारू करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें