फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्बिया में चमके बागेश्वर के सक्षम

विज्ञापन
बागेश्वर के शतरंज खिलाड़ी सक्षम रौतेला - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के कक्षा 11 के छात्र सक्षम रौतेला ने सर्बिया में हुई थर्ड सटरडे शतरंज में पहला इंटरनेशनल मास्टर नॉर्म पदक जीता। दो और नॉर्म जीतने पर उन्हें इंटरनेशनल ग्रेड मास्टर का टाइटल मिल जाएगा। सक्षम के भाई सद्भव रौतेला भी शतरंज खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

सर्बिया के नोवी साद शहर में एक से छह दिसंबर के बीच हुए चेस टूर्नामेंट के 123वें एडिशन में सक्षम को सफलता मिली। प्रतियोगिता के नौ राउंड में से उन्होंने सात प्वाइंट पाए। यहां उन्होंने 2497 रेटिंग वाले खिलाड़ी के साथ खेला। इसके चलते उन्हें पहला इंटरनेशनल मास्टर नॉर्म मिला और 93 रेटिंग प्वाइंट का लाभ हुआ। इससे पूर्व सक्षम ने अक्तूबर में फ्रांस के केप डीएज और नवंबर में सर्बिया के इसी शहर में हुई प्रतियोगिता में खेलते हुए रेपिड चेस में 128 रेटिंग प्वाइंट और ब्लिट्ज चेस में 291 रेटिंग प्वाइंट अपने नाम किए थे।
वर्तमान में सक्षम की फीडे रेटिंग 2291 है। उन्हें आईएम बनने के लिए दो आईएम नॉर्म जीतने होंगे। किसी भी खिलाड़ी को आइएम बनने के लिए तीनों नॉर्म पूरे करने के साथ 2400 फीडे रेटिंग पूरी करनी होती है, जबकि किसी नॉर्म को पूरा करने के लिए ट्रूर्नामेंट के सभी राउंड खेलते हुए 2450 से अधिक की रेटिंग परफॉरमेंस होनी चाहिए।
विज्ञापन

इंटरनेशनल मास्टर या ग्रांड मास्टर के साथ तीन से अधिक अंक लेना भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि वह बाकी बचे नॉर्म पूरा करने के लिए अपने रूसी कोच ग्रांड मास्टर डेविड अटसन और चेन्नई के श्रीनाथ, निकोलय के साथ तैयारी में जुटे हैं। आगामी फरवरी में यूरोप में होने वाली प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर वह इन्हें जीतने का प्रयास करेंगे। सक्षम के भाई सद्भव रौतेला भी शतरंज खिलाड़ी हैं। जो कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें