फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट में कड़ाके की ठंड, नहीं जल रहे अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। कपकोट तहसील क्षेत्र में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह के समय नगरीय क्षेत्र में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है, बावजूद इसके अब तक प्रशासन ने अलाव जलाना शुरू नहीं किया है। व्यापारियों ने तहसील प्रशासन से जल्द अलाव का प्रबंध करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में हर साल दिसंबर और जनवरी में अलाव जलाए जाते हैं लेकिन इस बार अब तक अलाव नहीं जले हैं। भराड़ी के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि शाम को अलाव जलाने से यात्रियों और वाहन चालकों को काफी राहत मिलती है। व्यापारियों ने हर साल की तरह इस बार भी कपकोट बाजार, पुल बाजार, भराड़ी बाजार, कपकोट सरयू पुल, मंडल खेत, भराड़ी टैक्सी स्टैँड, शामा टैक्सी स्टैंड पर अलाव जलाने की मांग की है। इधर, एसडीएम अनुराग आर्य ने कहा कि जल्द ही नगर में अलाव जलाए जाएंगे।

कौसानी में जलने लगे अलाव

कौसानी/बागेश्वर। ठंड में हो रही बढ़ात्तरी और सैलानियों की बढ़ती आमद को देखते हुए जिला पंचायत ने कौसानी बाजार में अलाव जलाने का प्रबंध कर दिया है। वहीं, क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए कौसानी में सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अधिकतर होटलों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पर्यटन नगरी में ठंड भी काफी पड़ रही है। जिसे देखते हुए हर साल की तरह इस बार भी जिला पंचायत की ओर से मेन चौराहा, पर्यटक आवास गृह, चाय बागान, जिला पंचायत डाक बंगला आदि स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि कौसानी में अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। जनवरी में भी अलाव के लिए लकड़ियां भेजी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें