वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि शिव सिंह बिष्ट काश्तकारों को
- फोटो : अमर उजाला
साधन सहकारी समिति डंगोली के वार्षिक अधिवेशन समिति के विकास के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए।
समिति सभागार में समिति के अध्यक्ष दिगंबर नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुए अधिवेशन में समिति के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सचिव हरीश पांडे ने कहा कि समिति ने 2017-18 में 32 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि समिति का डंगोली बाजार स्थित पुराने भवन का शीघ्र पुनर्निर्माण किया जाएगा। अगले साल से शेयर धारकों को लाभांश भी दिया जाएगा। अधिवेशन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख और केसीडीएफ की सदस्या शोभा आर्या, गरुड़ समिति के अध्यक्ष बचे सिंह बोरा, समिति के उपाध्यक्ष सुंदर लाल वर्मा, नारायण सिंह थायत, त्रिलोक बुटोला, राजेंद्र प्रसाद, कमल पंत, पूर्व अध्यक्ष गिरीश रौतेला, देवेंद्र गोस्वामी, गढ़खेत के प्रधान भुवन चंद्र आदि ने विचार रखे। संचालन समिति के निदेशक डीके जोशी ने किया।