फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात टन अदरक भेजा हल्द्वानी मंडी

विज्ञापन
कपकोट के सीरी गांव से सात टन अदरक लेकर हल्द्वानी मंडी जाते किसान। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। किसानों की आय बढ़ाने के लिए ग्राम्या परियोजना के तहत ग्रामीणों को अच्छी प्रजातियों का बीज समेत तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके बावजूद किसानों को स्थानीय बाजार में अदरक का वाजिब मूल्य नहीं मिल सका।
विज्ञापन

इसलिए ग्राम्या की टीम ने बाजार का सर्वे किया तो पाया कि किराया चुकाने के बावजूद किसानों को अधिक मूल्य मिलने की उम्मीद जताई गई। इसलिए सोमवार को सीरी गांव में उत्पादित सात टन अदरक को एक ट्रक से हल्द्वानी मंडी भेजा गया है। यह अदरक तीन समूहों से जुड़े किसानों ने उगाया है। इस दौरान ग्राम प्रधान हरपाल सिंह, टीम लीडर नरेश बिनवाल, कृषि विशेषज्ञ रामरेख सिंह, विजय कुमार आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें