फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सड़कें बंद, 30 हजार लोगों की मुश्किलें बढ़ी

Sun, 05 Aug 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में बंद सड़क से मलबा हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बारिश सड़कों की सेहत पर भारी पड़ रही है। ।बारिश की मार से जिले में सात सड़कें बंद हो गई है। इससे आवाजाही के लिए इन सड़कों पर निर्भर 30 हजार आबादी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सड़कें बंद होने लोग गांव में कैद होकर रह गए हैं।  
विज्ञापन


बागेश्वर में बारिश से सड़कों को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। मानसून की शुरूआत से ही मलबा आने, भूस्खलन से सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया था। बारिश के साथ ही जिले में 20 से अधिक सड़कों पर लगातार मलबा आने का सिलसिला अभी भी जारी है। पिछले 24 घंटों के भीतर हुई बारिश से छह सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। पिछले दो माह से बंद कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग के साथ ही जिले बंद सड़कों की सात हो गई है।  

रविवार को हुई बारिश से भानी-हरसिंग्याबगड़, भयू-गडेरा, दोफाड़-पपों, डंगोली-सैलानी, डंगोली-गनीगांव , हरसिला -पुड़कुनी मोटर बांद भी बंद हो गए।  बंद सड़कों पर जगह-जगह वाहन भी फंस हुए हैं।  यात्रियों को सड़क खुलने की आस में घंटों इंतजार करना पड़ा। कार्यदायी संस्थाएं बंद मोटर मार्ग खोलने की कोशिश में रही। लेकिन दिनभर मशक्कत के बाद भी मार्ग नहीं खुल पाए। सड़कें बंद होने के साथ ही यातायात भी दिनभर ठप रहा।  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल का कहना है कि कार्यदायी संस्थाएं मार्ग खोलने में जुटी हैं। 
विज्ञापन



बारिश से नदियां, गधेरे उफान पर 
बागेश्वर। पिछले 24 घंटों की भारी बारिश के बाद जिले भर में नदी और गधेरे उफान पर आ गए। बागेश्वर में सरयू खतरे के निशान से चार मीटर ही दूर रह गई। जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने तटों से दूर रहने का अलर्ट जारी कर दिया। 
रविवार को कपकोट और बागेश्वर में काफी बारिश हुई। गरुड़ में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में भी खासी गिरावट आई। बारिश से सभी नदियां, गाड़-गधेरे उफान पर आए हुए हैं। बागेश्वर में सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ गया।  बागेश्वर में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से चार मीटर दूर रह गया। नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया। प्रशासन से नदी तटों से दूर रहने और उफनाए गाड़-गधेरे पार न करने की चेतावनी जारी की। ब्यूरो 


जिले में बंद मोटर मार्ग 
1. कपकोट-पिंडारी  
2. भानी-हरसिंग्याबगड़ 
3. भयू-गडेरा 
4. दोफाड़-पपों 
5. डंगोली-सैलानी 
6. हरसिला-पुड़कुनी 
7. डंगोली-गनीगांव 
----------------- 
जिले में हुई बारिश 
बागेश्वर- 7.50 एमएम 
कपकोट- 35 एमएम 
गरुड़-  5 एमएम 
----------------- 
नदियों का जलस्तर 
सरयू- 866.70 
गोमती- 863.40 

पहाड़ी दरकने से बंद हुआ डंगोली-सैलानी  मोटर मार्ग
 गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के लाहुरघाटी में दो दिन हो रही बारिश से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से पहाड़ी दरकने से डंगोली सैलानी बंद हो गया है। तेज बारिश से लाहुर नदी उफान पर है। 
क्षेत्रवासियों के अनुसार बारिश से शनिवार की रात डंगोली सैलानी और सिमगढ़ी सुराग मोटर मार्ग से लगी चार पहाड़ियां दरकने से डंगोली सैलानी और सिमगढ़ी सुराग मोटर मार्ग बंद हो गया था। जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार ने बताया कि सिमगढ़ी- सुराग मोटर मार्ग पर रविवार को अपराह्न तक एक दर्जन से अधिक वाहन फंसे रहे। अपराह्न बाद लोनिवि ने इस मोटर मार्ग को सुचारु कर दिया। डंगोली  सैलानी मोटर मार्ग फिलहाल बंद है। लोनिवि की जेसीबी मार्ग से मलबा हटाने में लगी है। लमचूला, सुराग, नैकाना में कई संपर्क मार्ग टूटे हुए हैं। कत्यूर घाटी, गोमती घाटी और देवनाई घाटी में रुक रुक कर बारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त पड़ा हुआ है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें