गरुड़ नगर पंचायत क्षेत्र में लावारिस कुत्ते ने सात लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। सभी लोगों को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती कराया गया है। अचानक कुत्ते के राह चलते लोगों को काटने से लोगों में दहशत का माहौल है।
बागेश्वर जिले के गरुड़ नगर पंचायत क्षेत्र में लावारिस कुत्ते ने सात लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। सभी लोगों को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती कराया गया है। अचानक कुत्ते के राह चलते लोगों को काटने से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम लावारिस कुत्ते ने अचानक राह चलते लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। कुत्ते ने मुकेश (09) पुत्र नवीन पुरी, सौरभ लोहनी (31) पुत्र शंकर दत्त, पारस भंडारी (08) पुत्र कैलाश सिंह, फैयाज अहमद (25) पुत्र ऐजाज अहमद, संतोष शर्मा (32) पुत्र भुवन चंद्र, गोपाल राम (55) पुत्र श्याम राम और कृष्णा (09) पुत्र पूरन सिंह को काटकर जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बैजनाथ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कमल ने बताया कि सभी लोगों का इलाज चल रहा है। नगर पंचायत के ईओ अनुज कुमार ने कहा कि कुत्ते के काटने के मामले की जांच की जाएगी। कर्मचारियों को कुत्ते को पकड़ने के निर्देश दिए जाएंगे।