बागेश्वर। जिले में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। अप्रैल के पहले तीन दिन में ही 17 लोग संक्रमित हो चुके हैं। शनिवार को सात नए मामले सामने आए। वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 25 है। कोरोना के मामलों में पिछले पांच दिनों से एकाएक तेजी देखने को मिली। 30 मार्च को छह नए केेस आए थे। एक और दो अप्रैल को पांच-पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को कोरोना के सात नए मरीज आए। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि अब तक जिले में 59180 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिनमें 442 सैंपल नए हैं। बताया कि बढ़ते मामलों को देखते हुए जांच भी तेज कर दी है।