बागेश्वर के आरे में सफाई अभियान चलाते डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविरार्थी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों ने शनिवार को आरे गांव में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं ने गांव के पैदल रास्तों, पुलिया और जल स्रोतों को साफ किया। महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने किया। कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने गांव वासियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने पॉलीथिन के दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की।